Big NewsNational

मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अजीत डोभाल तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त

केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अजित डोभाल को तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त (NSA) किया है। जिसे लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं। जारी किए गए आदेश के मुताबिक उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक रहेगी।

अजीत डोभाल तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त

गौरतलब है की अजित डोभाल प्रधानमंत्री मोदी की पिछली सरकार में भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। केंद्र सरकार ने ये फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए लिया है। उनकी यह नियुक्ति पांच वर्षों के लिए होगी।

पीके मिश्रा बने रहेंगे पीएम के प्रधान सचिव

इसके अलावा केंद्र की मोदी सरकार ने डॉ पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया है। बता दें पीके मिश्रा की नियुक्ति भी प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या फिर अगले आदेश तक जारी रहेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें