Nainital NewsHaldwani NewsHighlight
हल्द्वानी में विद्युत विभाग का छापा, 67 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, केस दर्ज

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में विद्युत विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। बिजली विभाग की कई टीमों ने एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बुधवार को विद्युत विभाग ने बिजली चोरी का अभियान चलाया। इस दौरान 67 घरों में बिजली चोरी करते हुए पाया गया। विभाग ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। विद्युत विभाग ने आगे भी चोरों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
67 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा
बिजली विभाग के एसई नवीन मिश्रा ने बताया कि बिजली विभाग के विजिलेंस सहित तीन टीमों ने बनभूलपुरा और गांधीनगर सहित कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कांटा डालकर बिजली चोरी करते हुए लोगों को पकड़ा गया। जिस पर विभाग द्वारा चालान और मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की।