HighlightChampawat News

चंपावत में धू-धू कर जला जंगल, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

भीषण गर्मी के चलते एक बार फिर से जंगल धधकने लगे हैं। चंपावत जिले में बुधवार रात 9 बजे लोहाघाट के फोर्ति के जंगलों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई।

चंपावत में धू-धू कर जला जंगल

चंपावत जिले के लोहाघाट के फोर्ति के जंगलों में अचानक आग लग गई। आग से वन संपदा धू-धू कर जलने लगी। जंगल को आग से जलता देख ग्रामीणों ने लोहाघाट फायर स्टेशन में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लोहाघाट फायर स्टेशन प्रभारी चंदन राम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए फायर टीम को तुरंत मौके पर भेजा।

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

फायर टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग में पानी डालकर आग को बुझाया। फायर स्टेशन प्रभारी चंदन राम ने बताया आग को शांत करने में फायर टीम ने वाहन से दो बार पानी भरकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया आग फैलते-फैलते मायावती सड़क तक पहुंच गई थी। आग से बहुमूल्य बन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही धधक रहे जंगल

आग बुझाने में वनकर्मी भी शामिल रहे। फायर टीम के द्वारा जान जोखिम में डालकर कई जंगलों की आग को बुझा कर जंगलों को बड़े नुकसान से बचा लिया है। लोगों के द्वारा फायर स्टेशन लोहाघाट के कर्मचारियों की सराहना की जा रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से प्रदेश में जंगल धधकने लगे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें