Nainital NewsBig News

15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस, पुलिस ने तैयार किया डायवर्जन प्लान, देख लें रूट

15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस है। जिसे लेकर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस ने मेले कोण लेकर यातायात प्लान जारी कर दिया है। जो 14 जून को दोपहर दो बजे के बाद लागू कर दिया जाएगा।

ये रहेगा कैंची धाम के लिए डायवर्जन

  • अल्मोडा से हल्द्वानी को आने वाला ट्रैफिक क्वारब से शीतला, ओडाखान, कसियालेख, भटालिया, गगुवाचौरा, धानाचूली, खुटानी, भीमताल होते हुए हल्द्वानी को जायेगा।
  • हल्द्वानी से अल्मोडा, पिथौरागढ़ जाने वाला ट्रैफिक खुटानी बैंड से धानाचूली बैंड होते हुए जाएंगे।
  • बेतालघाट, रानीखेत, खैरना से हल्द्वानी को आने वाला ट्रैफिक क़्वारब होते हुए क्वारब से शीतला, ओडाखान, कसियालेख, भटालिया, गगुवाचौरा, धानाचूली, खुटानी, भीमताल होते हुए हल्द्वानी की ओर आयेगा।
  • भवाली से दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, काशीपुर, बाजपुर स्थानों को जाने वाला ट्रैफिक बैंड न0 1 से रूसी 2 व रुसी-1 होते हुए कालादूँगी को जायेगा।
  • रामनगर कालाढूंगी से कैंचीधाम को जाने वाला ट्रैफिक रुसी-1 व रूसी-2 से बैण्ड न0-1 होते हुए मस्जिद तिराहा भवाली तक जायेगा।
  • सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बन्द रहेगा।

नैनीताल शहर के लिए ये रहेगा यातायात प्लान

  • भवाली से नैनीताल को आने वाला ट्रैफिक बैंड नंबर 1 से रुसी-2 होते हुए नैनीताल को आयेगा।
  • नैनीताल से दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, काशीपुर, बाजपुर आदि स्थानों को जाने वाला ट्रैफिक रुसी -1 होते हुए वाया कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जायेगा।
  • कालादूँगी से नैनीताल को आने वाला सारा ट्रैफिक रुसी-1 से रुसी-2 होते हुए नैनीताल को आयेगा।
  • रुसी-1 पार्किंग स्थल नारायण नगर से समन्वय बनायेगा कोई भी ट्रैफिक नारायणनगर पार्किंग से आगे नहीं आयेगा।

बैंड नंबर 1 और नैनीताल से आने वाले ट्रैफिक के लिए पार्किंग व्यवस्था

  • मस्जिद तिराहा से नैनी बैंड बाईपास रोड पर एक तरफ
  • सैनिटोरियम से रातिघाट रोड पर एक तरफ
  • मस्जिद तिराहा से नैनीताल रोड पर एक तरफ

भीमताल से आने वाले ट्रैफिक के लिए पार्किंग व्यवस्था

  • रामलीला ग्राउंड भवाली
  • नैनी बैंड से मस्जिद तिराहा रोड पर एक तरफ
  • विकास भवन भीमताल ग्राउण्ड
  • ग्रेफिगैरा ग्राउण्ड भीमताल
  • थाने के पास मत्स्य विभाग पार्किंग

दो पहियां वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

  • भारत माता पार्किगं भवाली
  • ग्राउंड फ्लोर परिवहन पार्किंग भवाली
  • सनिटोरियम पार्किंग भवाली
  • पैट्रोल पम्प पार्किंग भवाली
  • आंचल मिल्क डैरी पार्किंग भवाली

पार्किंग स्थलों से शटल सेवा

  • भीमताल से कैंची धाम
  • मस्जिद तिराहा से कैंची धाम
  • खैरना से कैंची धाम

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें