Dehradun NewsGanesh GodiyalHighlight

गणेश गोदियाल बोले लोस चुनाव में हमारी कमी की वजह से हुई है हार, BJP के 400 पार के नारे पर कसा तंज

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पौड़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर पौड़ी लोकसभा की जनता का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा की चुनाव में हमारी कमी की वजह से ही हार हुई है।

हमारी कमी की वजह से हुई है हार : गोदियाल

गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के 400 पार के नारे की हवा निकल गई है। अगर 400 पार की हवा न बनती तो उत्तराखंड की फिजा कुछ और होती। हमारे प्रचार की पहुंच शहरी इलाकों में रही लेकिन गांवों में हम बहुत पीछे थे। वहां टीवी का असर रहा। चुनाव में हमारी कमी की वजह से हार हुई है। जिन्हें हम पूरा करेंगे। गोदियाल ने आगे कहा कि दुनिया बदलती है बदलने वाला चाहिए।

ताकत के बल पर कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी में कराया शामिल

गणेश गोदियाल ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के अपेक्षा कांग्रेस ने 2024 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारी कमी की वजह से भी कांग्रेस की हार हुई है। भाजपा ने अपनी ताकत के बल पर कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है। इसके साथ गणेश गोदियाल ने यह भी कहा कि जनता से मिली ताकत कांग्रेस के लिए संघर्षों का काम आएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें