Pauri Garhwal NewsBig News

पौड़ी में विकराल हो रही जंगलों की आग, चपेट में आया वेडिंग प्वाइंट, लाखों का सामान जलकर खाक

पौड़ी में जंगलों की आग विकराल होती जा रही है। सतपुली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम बडोली के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट पातल गांव के जंगल में लगी आग की चपेट में आ गया। जिससे वेडिंग प्वाइंट के तीसरे फ्लोर में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

जंगल में लगी आग की चपेट में आया वेडिंग प्वाइंट

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के सतपुली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम बड़ोली स्थित हरि कृष्ण वेडिंग प्वाइंट के पास के पातल गांव के जंगल में लगी आग की चिंगारी से भयानक आग लग गई। पहले से पातल गांव के जंगल की आग बुझा रही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची।

लाखों का सामान जलकर खाक

दमकलकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वेडिंग प्वाइंट के तीसरे फ्लोर पर रखा सामान जलकर खाक हो गया था। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने से तीन सेट और भवन को भी नुकसान हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें