HighlightSports

IND vs USA: शिवम दुबे-रवींद्र जडेजा होंगे बाहर?, ऐसी होगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

IND vs USA Playing 11: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में तीसरा मुकाबला अमेरिका(IND vs USA) के साथ है। आज यानी 12 जून को दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीयानुसार रात आठ बजे होगा।

बता दें कि भारतीय टीम ने अपने दोनों मुकाबलो में जीत हासिल की है। ऐसे में इस मैच के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है। अमेरिका से आज हो रहे इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और शिवम दुबे (Shivam Dube) टीम से बाहर हो सकते है।

IND vs USA में शिवम दुबे-रवींद्र जडेजा होंगे बाहर?

टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ था। जहां रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे आउट ऑफ फार्म नजर आए। जहां दुबे केवल तीन रन बनाकर पवेलियन पहुंच गए। तो वहीं रवींद्र जडेजा शून्य पर आउट हो गए। साथ ही बॉलिंग में भी वो कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। ऐसे में आज दोनों प्लेयर्स बेंच पर बैठ सकते है। दुबे की जगह कप्तान रोहित संजू सैमसन को टीम में शामिल कर सकते है। तो वहीं रवींद्र की जगह कुलदीप यादव बतौर मुख्य स्पिनर प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते है।

यशस्वी को करना पडे़गा इंतज़ार!

भारतीय टीम के लिए पिछले दोनों मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपनिंग करते दिखाई दिए। ऐसे में आज के मुकाबले में भी कोहली-रोहित की जोड़ी ओपनिंग करते नजर आएंगे। ऐसे में यशस्वी जायसवाल को टीम का हिस्सा बनने के लिए इंतजार करना होगा। बता दें कि कोहली इन दोनों मैचों में अच्छी पारी खेलने में नाकामयाब रहे।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें