Big NewsPithoragarh News

घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम

पिथौरागढ़ के गनगड़ा बास्ते में एक महिला घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वो खाई में गिर गई और हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से मौत

मंगलवार को पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। गनगड़ा बास्ते में एक महिला ललिता देवी (32) पत्नी बलवीर सिंह नेगी घास काटने के लिए जंगल गई हुई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसलने के कारण वो 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिस से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला का शव खाई से निकाला

महिला के साथ घास काटने गई अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति बलवीर सिंह नेगी को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बताया जा रहा है कि महिला का पति भीमताल के एक होटल में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। ललिता अपने पीछे सात साल, पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे को छोड़ गई है। महिला की मौत के बाद से तीनों बच्चे और महिला की सास कलावती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव वालों को कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने परिवार को मुआवजा देने की अपील की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें