Entertainment

Kalki 2898 AD से लीक हुई Disha Patani की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की बहुचर्चित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे है। साइंस-फिक्शन इस फिल्म से अब तक दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन का लुक रिवील हो गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी का फिल्म से लुक लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी(Disha Patani) की एक फोटो वायरल हो रही है। जिसे उनका फिल्म का लुक बताया जा रहा है।

Kalki 2898 AD से लीक हुआ Disha Patani का लुक

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स पर एक यूज़र ने फोटो पोस्ट की है । ये होतो दिशा की है। यूजर के मुताबिक ये उनका फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी में लुक है। जो लीक हो गया है। दिशा की ये फोटो दीपिका के फिल्म के लुक से काफी मैच भी कर रही है।

Kalki 2898 AD

मेकर्स ने दिशा पाटनी का लुक नहीं किया रिवील

इस फोटो में दिशा के बाल छोटे है। उनके हाथ में गन दिखाई दे रही है। बता दें की मेकर्स ने अभी तक फिल्म से दिशा का लुक रिलीज़ नहीं किया है। अब देखना ये है की फिल्म के ट्रेलर में उनका ये लुक दिखता है या नहीं।

Kalki 2898 AD रिलीज डेट

नाग अश्विन द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में प्रभास और दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन एहम भुमका में नज़र आएंगे। ये फिल्म 27 जून को थिएटर में रिलीज़ होगी। 600 करोड़ के बजट में ये फिल्म बनाई गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें