Entertainment

नहीं रही काजोल की को-एक्टर Noor Malabika, सड़ी-गली अवस्था में मिला अभिनेत्री का शव

बॉलीवुड अभिनेत्री नूर मालाबिका दास (Noor Malabika) अब इस दुनिया में नहीं रही। 37 साल की उम्र में अभिनेत्री ने मौत(Noor Malabika Death) को गले लगा लिया। एक्ट्रेस काजोल की वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में को-एक्टर थी। 6 जून को अभिनेत्री के अपार्टमेंट से पुलिस ने सड़ी-गली अवस्था में शव को निकाला। कथित तौर पर एक्ट्रेस ने सुसाइड की। खबरों की माने तो आस पास के लोगों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचित किया।

बीते दिनों पहले ही Noor Malabika ने पोस्ट किया वीडियो

पुलिस को अभिनेत्री का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका हुआ मिला। ऐसे में शुरूआती जांच में ये मामला सुसाईड का बताया जा रहा है। खबरों की माने तो बीते महीने तक नूर मालाबिका की फॅमिली उनके साथ ही मुंबई में थी। एक हफ्ते पहले ही वो अपने गांव लौटे। मुंबई के फ्लैट में वो किराए पर रहती थी। पांच दिन पहले नूर मालाबिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की थी।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘आंसू मेरे बहते’ गाना लगा हुआ था। फैंस अब इस पोस्ट पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

नूर मालाबिका की सीरीज(Noor Malabika Series)

बता दें की अभिनेत्री नूर मालाबिका को ‘एटीएम भाभी’, ‘आईएम सॉरी टीचर’, ‘अदला बदली’ आदि सीरीज में देखा गया है। आखिरी सीरीज उनकी एडल्ट सीरीज ‘घरवाली बाहरवाली’ थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें