Char Dham YatraBig News

यमुनोत्री की यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की मौत, चारधाम यात्रा के दौरान 100 से अधिक यात्रियों ने गंवाई जान

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की मौत की खबर सामने आ रही है। मृतक यात्री उत्तर प्रदेश निवासी बताया जा रहा है। बता दें चारों धाम में अभी तक 101 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

यमुनोत्री की यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रमा शंकर (65) निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। रमा शंकर यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया।

चारधाम यात्रा पर आए 101 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान

अस्पताल में चिकित्सकों ने रमा शंकर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार चिकित्सक डाॅ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि मृतक पहले से ही अस्वस्थ रहते थे। बता दें अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 23 श्रद्धालओं की मौत हो चुकी है। जबकि चारधाम यात्रा पर आए 101 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं।

केदारनाथ यात्रा के दौरान हुई सबसे अधिक यात्रियों की मौत

बता दें चारधाम यात्रा के दौरान अभी तक सबसे अधिक मौत केदारनाथ यात्रा के दौरान हुई। केदारनाथ की यात्रा के दौरान अभी तक 49 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं बदरीनाथ धाम में 22 तीर्थयात्री, यमुनोत्री धाम में 23 और गंगोत्री में सात तीर्थयात्री अपने जान गंवा चुके है। सबसे अधिक मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें