UttarakhandHighlight

दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट जरुरी, CS ने दिए नियमों को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक की। बैठक में सीएस राधा रतूड़ी ने दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट पहनने एवं फॉर व्हीलर्स में सभी के लिए सीट बेल्ट पहनने के नियम को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश दिए।

CS ने दिए ड्रोन से ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने परिवहन विभाग से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के बाद हुए डेथ ऑडिट के फलस्वरूप उठाए गए सुधारात्मक कदमों की जानकारी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने पूरी तरह से फेसलेस चालान सिस्टम को भी लागू करने के निर्देश दिए। सीएस राज्य सीमा एवं सभी मुख्य मार्गों पर एएनपीआर कैमरों के साथ ही शहरों में ड्रोन कैमरों से ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग और चालान करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी 13 जिलों में ड्रोन सेवाओं की व्यवस्था, ट्रैफिक सिगनल को एएनपीआर तथा आरएलवीडी सिस्टम से इंटिग्रेट व अपडेट करने, हाई टेक मोटर बाईक, कैमरों के साथ राडार स्पीड साइन बोर्ड एवं अन्य आधुनिकतम टेक्नॉलाजी सिस्टम को लागू करने की वित्तीय एवं सैद्धान्तिक स्वीकृति दी।

जीरो एक्सीडेंट राज्य के विजन के साथ हो काम : CS

सीएस ने जीरो एक्सीडेंट राज्य के विजन के साथ कार्य करने की सख्त हिदायत देते हुए परिवहन एवं पुलिस विभाग को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के लिए अधिकाधिक सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सीएस ने हिट एंड रन और गुड समेरिटन के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के मार्गों पर वैज्ञानिक तरीके से गति सीमा के निर्धारण की कार्ययोजना पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें