Char Dham YatraHighlight

चारधाम यात्रा पर आए 4 यात्रियों की मौत, 100 हुई मृतकों की संख्या, केदारनाथ में गई सबसे अधिक श्रद्धालुओं की जान

उत्तराखंड में चारधाम धाम यात्रा के दौरान चार और यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। बता दें चारधाम यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 100 हो गई है।

चारधाम यात्रा पर आए चार और यात्रियों की मौत

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक केदारनाथ धाम में दो यात्री, बदरीनाथ धाम में एक और यमुनोत्री धाम में भी एक यात्री की मौत हो गई है। अभी तक चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 100 पहुंच गई है। बता दें इसमें से सबसे अधिक मौत केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान हुई है।

केदारनाथ में गई सबसे अधिक श्रद्धालुओं की जान

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक चारधाम यात्रा के दौरान अभी तक केदारनाथ धाम में 49 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं बदरीनाथ धाम में 22 तीर्थयात्री, यमुनोत्री धाम में 22 और गंगोत्री में सात तीर्थयात्री अपने जान गंवा चुके है। सबसे अधिक मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें