Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

राफ्टिंग के दौरान हादसा, नदी के तीव्र मोड़ पर पलटी राफ्ट, नौ लोग थे सवार

चमोली से राफ्टिंग के दौरान हादसे की खबर सामने आ रही है। अलकनंदा नदी के किनारे कर्णप्रयाग के पास लंगासू में एक राफ्ट पलट गई। हादसे के दौरान राफ्ट में नौ लोग सवार थे। राफ्ट पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

राफ्टिंग के दौरान हादसा

घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार अचानक नदी के तीव्र मोड़ पर राफ्ट पलट गई। सभी लोग नदी में जा गिरे। किसी तरह पांच लोग किनारे तक पहुंचे। लेकिन चार लोग नदी के बीच टापू पर ही फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को नदी से बाहर निकाला। फिलहाल राफ्ट में सवार सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। मामले को लेकर गोचर से उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने तेजी से कार्रवाई कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें