highlightSports

IND vs PAK Pitch Report: आज गेंदबाजों की होगी चांदी या बल्लेबाजों का होगा दबदबा?, जानें न्यूयॉर्क की पिच का हाल

T20 World Cup 2024 में आज यानी नौ जून को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। इस मैच के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। दोनों ही टीमों के बीच विश्व कप में आठवीं बार भिड़ंत देखने को मिलेगी। ऐसे में भारत ने जहां छह बार तो वहीं पाकिस्तान सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज कर पाया है। ऐसे में आज दोनों ही टीमें जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में चलिए जानते है कि पिच का हाल(IND vs PAK Pitch Report) कैसा होगा?

ind_vs_pak_weather_report

कैसा है पिच का हाल (IND vs PAK Pitch Report)

दोनों ही टीमों के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। इस मैदान में भारत और आयरलैड के बीच भी मैच खेला गया था। ऐसे में अब India vs Pakistan भी इसी मैदान में भिड़ने के लिए तैयार है। जिसके लिए भारतीय टीम ने प्रैक्टिस ग्राउंड में जमकर मेहनत की।

जिस मैदान में आज IND vs PAK की भिड़ंत देखने को मिलेगी वहां ड्रॉप इन पिचें लगाई है। विश्व कप के पहले ही मैच से पिचों की आलोचना की जा रही हैं। ऐसे में ये पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल नहीं हैं। यहां भारत और आयरलैंड का मैच भी खेला गया था। जिसमें रोहित चोटिल हो गए थे।

लो स्कोरिंग होगा महामुकाबला?

इस पिच में अनइवन उछाल है। कुछ गेंदें जहां अधिक बाउंस कर रही है तो वहीं कुछ फ्लेट जा रही है। इस पिच पर तेज गेंदबाजो का दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान मैच में भी कुछ यहीं देखने को मिल सकता है। पिच लो सकोरिंग है। ऐसे में आज के महा मुकाबले में भी कम स्कोर देखने को मिल सकता है । इस मैदान में श्रीलंका और आयरलैंज 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button