Big NewsUttarakhand

सीएम के निर्देश के बाद इस परीक्षा की डेट बढ़ी आगे, जानें अब कब होगा एग्जाम

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुलनायक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा को आगे बढ़ा दिया गया है।

इस परीक्षा की डेट बढ़ी आगे

उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुलनायक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती के लिए शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 जून, 2024 को प्रस्तावित की गई थी। लेकिन भीषण गर्मी पड़ने के कारण अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध सीएम धामी से किया गया था। जिसके बाद इस परीक्षा की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

दो सितंबर से परीक्षा कराए जाने निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अभ्यर्थियों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए पुलिस विभाग को इस शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा को 2 सितंबर, 2024 से कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें