National

Delhi Fire : मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

दिल्ली के नरेला ओद्योगिक इलाके में मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

कंप्रेसर गर्म होने से विस्फोट

बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रुप में हुई है। घायलों को सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया है। वही कुछ लोगों को भागने के दौरान चोट लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जाता है, पाइप लाइन में से एक में गैस लीक होने से आग फैल गई। जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें