Big NewsHaldwani NewsNainital News

ऑफिस परिसर में बैंक कर्मचारी ने खाया जहर, परिजनों ने लगाए ये आरोप, कहा…

द्वाराहाट स्थित घघलोडी निवासी अमित कुमार ने ऑफिस परिसर में ही जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बैंक मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ऑफिस परिसर में बैंक कर्मचारी ने खाया जहर

हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घघलोडी निवासी बैंक कर्मचारी अमित कुमार (32) ने ऑफिस परिसर में ही जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि पांच जून को अमित ने बैंक में ही जहर खा लिया था। गंभीर हालत में बैंक कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार शाम को उसकी मौत हो गई।

बैंक मैनेजमेंट पर परिजनों ने लगाए आरोप

परिजनों ने बैंक मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पांच जून को ऑफिस में अमित की अधिकारियों किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उसने जहर खा लिया। परिजनों का कहना है कि वो मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत कराएंगे। अमित की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अमित की मौत से परिजनों में कोहराम

बैंक कर्मचारी अमित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित के परिवार में उसकी पत्नी प्रीति, बेटा आयु और बेटी सताक्षी हैं। अमित की नौकरी से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। उसकी मौत के बाद परिवार का कोई सहारा नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें