Nainital NewsHighlight

वीकेंड में नैनीताल आने का कर रहे हैं प्लान तो पढ़ लें ये खबर, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पर्यटक पहाड़ों का रुख करते हैं। अगर आप भी वीकेंड पर नैनीताल आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। वीकेंड के दौरान नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसे लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात प्लान तैयार किया है।

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालु ले सकते हैं शटल बस सेवा का लाभ

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालु हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से नॉन स्टॉप शटल बस सेवा का भी लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं। नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों व आम जनमानस की सुविधा के लिए 8 और 9 जून के लिए यातायात प्लान तैयार किया है। वीकेंड के दौरान यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

ये रहेगा यातायात प्लान

  • बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।
  • रामपुर रोड से नैनीताल जाने वाले वाहन पंचायत घर तिराहे से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे।
  • भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।
  • कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल- लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें