Char Dham YatraBig News

चारधाम यात्रा के दौरान तीन और श्रद्धालुओं की मौत, 89 पहुंची मृतकों की संख्या

केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें अभी तक केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान सबसे अधिक श्रद्धालुओं की मौत हुई है।

89 पहुंची मृतकों की संख्या

गुरुवार को केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक अभी तक केदारनाथ धाम के दौरान 45 यात्रियों की मौत हो चुकी है। जबकि चारधाम यात्रा पर आए 89 तीर्थयात्री अपनी जान गंवा चुके हैं। इसमे से सबसे अधिक मौत केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की हुई है।

7 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं केदारनाथ धाम के दर्शन

बता दें प्रशासन की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को केदारनाथ धाम में कुल 20 हजार 350 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। जिनमें 13 हजार 629 पुरुष तो 6 हजार 459 महिला और 262 बच्चे शामिल हैं। अभी तक केदारनाथ धाम में कुल 7 लाख 10 हजार 698 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button