HighlightPithoragarh News

पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत दूसरा घायल

पिथौरागढ़ से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

अनियंत्रित होकर पलटी कार

हादसा गुरुवार सुबह का है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार थल से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। इस दौरान कार बेकाबू होकर 25 मीटर नीचे चौकी जाने वाली सड़क पर गिर गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल युवकों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

एक युवक की मौत

घायलों को पुलिस की मदद से गणाईं गंगोली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सूरज सिंह निवासी भट्टी गांव को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रकाश सिंह निवासी प्रेमनगर गंभीर घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें