Uttarkashi NewsBig News

सहस्त्रताल ट्रैक से चार ट्रैकरों का शव लेकर लौटी SDRF, 9 की मौत, 13 सुरक्षित, CM ने जताया दुख

उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैक से एसडीआरएफ के जवान गुरुवार को चार ट्रैकरों का शव लेकर लौट गई है। बता दें सहस्त्रताल ट्रैकिंग के दौरान मौसम ख़राब होने के चलते 22 सदस्यीय दल में से नौ ट्रैकरों की मौत हो गई। जबकि 13 ट्रैकरों को सुरक्षित निकाला गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री ने भी दुख जताया है।

सीएम धामी ने जताया दुख

बता दें तीन दिन के बाद आज रेस्क्यू ऑपरेशन ख़त्म हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सहस्त्रताल ट्रैक पर मौसम बिगड़ने से हुए हादसे में 9 ट्रैकर्स की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन करके 13 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भगवान से दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

सहस्त्रताल ट्रैक से चार ट्रैकरों का शव लेकर लौटी SDRF

बता दें 29 मई को 22 सदस्यीय दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। दो जून को यह दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा। तीन जून को वह सहस्त्रताल के लिए रवाना हुए थे। वहां अचानक मौसम खराब होने और कोहरा होने के कारण ट्रैकर वहीं फंस गए। जिस वजह से सभी को पूरी रात ठंड में बितानी पड़ी। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम चार शवों को लेकर पहुंची थी। जबकि गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम चार शवों को लेकर भटवाड़ी पहुंची।

मृतकों का विवरण

आशा सुधाकर (71) वर्ष निवासी बैंगलोर
सिन्धु (45) निवासी बैंगलोर
सुजाता (51) निवासी बैंगलोर
विनायक (54) निवासी बैंगलोर
चित्रा परिणीथ (48) निवासी बैंगलोर
वेंकटेश प्रसाद (53) निवासी बैंगलोर
पदमांधा कृष्णमूर्ति (50) निवासी बैंगलोर
अनिता रंगप्पा (60) निवासी बैंगलोर
पद्मिनी हेगड़े (34) निवासी बैंगलोर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें