highlightNainital

छत से कूदकर महिला ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

टीपीनगर चौकी क्षेत्र की एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

छत से कूदकर महिला ने दी जान

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूद गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में मातम पसर गया है।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया गया पोस्टमार्टम

मिली जानकारी के मुताबिक मदनापुर शाहजहांपुर यूपी निवासी सरिता (22) पत्नी मल्लू हाल निवासी गन्ना सेंटर ने छत से कूद मार दी। जिस से वो गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की शादी को चार साल ही हुए थे। जिस कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं सौंपी है। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार यहां किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करता था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button