Big NewsNainital News

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, अब तक छह की मौत, चार की हालत गंभीर

हल्द्वानी में मैक्स वाहन अनियत्रित होकर खाई में जा गिरा। दर्दनाक सड़क हादसे में छह की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पटलोट जाते समय झड़गांव के पास 100 मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से हुआ हादसा।

हल्द्वानी के ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा

हल्द्वानी में बुधवार शाम करीब 6.30 पर पुटपुड़ी जा रही एक मैक्स हादसे का शिकार हो गई। मैक्स वाहन ओखलकांडा के पतलोट मोटर मार्ग से दो किमी पहले अनरबन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक के साथ ही वाहन में सावर छह लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में 10 लोग सवार थे।

हादसे में छह लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। ग्रामीणों ने ही इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। आधे घंटे बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया।

इस हादसे में हन चालक भुवन चंद्र भट्ट (30)पुत्र डुंगर देव भट्ट निवासी पुटपुड़ी, कविता परगांई (13) पुत्री महेश निवासी भद्रकोट, पार्वती देवी (33) पत्नी महेश चंद्र निवासी भद्रकोट, उमेश परगांई (38) पुत्र हरीश परगांई निवासी भद्रकोट, ममता भट्ट (19) पुत्री भोलादत्त निवासी पुटपुड़ी, और महेश चंद्र परगांई (36) पुत्री रमेश चंद्र की मौके पर मौत हो गई।

ओखलकांडा के रहने वाले हैं सभी मृतक

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि सभी मृतक भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस सड़क पर कई बार बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन इस पर कोई नहीं दे रहा है।


Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें