Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

शराब के नशे में चारधाम के यात्रियों से भरी बस दौड़ा रहा था ड्राइवर, पुलिस ने अरेस्ट कर ऐसे सिखाया सबक

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत व पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार तत्परता से कार्य कर रही है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है।

शराब के नशे में यात्रियों से भरी बस दौड़ा रहा था ड्राइवर

बुधवार को जोशीमठ पुलिस को सूचना मिली की वाहन संख्या UK-08-PA-1533 (बस) का चालक लहराते हुए लापरवाही से बस चला रहा है। सूचना पर ग्रिफ टीसीपी के पास बस को रूकवाने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक द्वारा बस नहीं रोकी गई। जिसके बाद बैरियर लगाकर बस को रोका गया तो चालक धर्मेंदर सिंह नशे की हालत में बस चलाता पाया गया।

पुलिस ने किया ड्राइवर को अरेस्ट

पुलिस ने बस चालक धर्मेंदर सिंह को गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद शराब की पुष्टि होने पर सम्बंधित धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए बस को सीज कर दिया। मेडिकल जांच के आधार पर चालक के डीएल निरस्त कर दिया है।

बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहे थे यात्री

बता दें इस दौरान बस में मुंबई के 20 यात्री सफर कर रहे थे। जो 25 मई को दिल्ली से चारधाम यात्रा के लिए आये थे। सभी यात्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर बस से वापस दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस द्वारा सभी यात्रियों के लिए टैक्सी वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें रवाना कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें