Uttarakhand Loksabha ElectionsHaridwar NewsTrivendra Singh Rawat

हरिद्वार से जीतने पर त्रिवेंद्र ने जताया जनता का आभार, तीन साल का वनवास खत्म कर पहुंचे संसद, गिनाई प्राथमिकताएं

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिल गया है। हरिद्वार लोकसभा सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की। बता दें सक्रिय राजनीति से त्रिवेंद्र का तीन साल का वनवास खत्म हो गया है। जीत के बाद उन्होंने जनता का आभार व्यक्त कर कहा की ये मेरे अकेले की जीत नहीं है। उन्होंने अपनी जीत को जनता को समर्पित किया है।

त्रिवेंद्र रावत ने गिनाई प्राथमिकता

बताते चलें मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद से त्रिवेंद्र सिंह रावत को कोई जिम्मेदारी नहीं मिली थी। इस बार संगठन ने उन पर भरोसा जताया तो त्रिवेंद्र ने दिखा दिया कि अभी भी मैदान में उनकी धमक कायम है। हरिद्वार से जीतने के बाद त्रिवेंद्र ने कहा की वे संसद पहुंचकर हरिद्वार जिले को ट्रैफिक जान से निजात दिलाने का काम करेंगे। इसके साथ ही हरिद्वार ग्रामीण में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे।

तीन साल का वनवास खत्म कर त्रिवेंद्र पहुंचे संसद

त्रिवेंद्र सिंह रावत की इस जीत को उनके राजनीतिक कॅरियर में एक नई दिशा मिलने के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें हरिद्वार सीट से भाजपा को लगातार तीसरी बार जीत मिल रही है। इससे पहले दो बार डॉ रमेश पोखरियाल हरिद्वार से सांसद रह चुके हैं। हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत को लेकर हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक को हनुमान के रूप में देखा जा रहा है। बता दें टिकट मिलने से लेकर जीत दर्ज करवाने तक मदन कौशिक की भी अहम भूमिका रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें