Uttarkashi NewsBig News

सहस्त्रताल ट्रैक पर गए चार ट्रैकरों की ठंड लगने से मौत, कई की तबियत बिगड़ी, रेस्क्यू दल रवाना

सहस्त्रताल ट्रैक पर गए चार ट्रैकरों की ठंड लगने से मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि कई की तबियत बिगड़ गई है। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

सहस्त्रताल ट्रैक पर गए चार ट्रैकरों की ठंड लगने से मौत

बता दें 29 मई को 22 सदस्यीय दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। दो जून को यह दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा। तीन जून को वह सहस्त्रताल के लिए रवाना हुए। वहां अचानक मौसम खराब होने और कोहरा होने के कारण ट्रैकर फंस गए। जिस वजह से सभी को पूरी रात ठंड में बितानी पड़ी।

रेस्क्यू दल घटनास्थल के लिए रवाना

ट्रैकर्स ने घटना की सूचना दल को ले जाने वाली गढ़वाल माउंटनेरिंग एवं ट्रैकिंग एजेंसी के मालिक को दी। ट्रैकर्स ने बताया कि ठंड लगने से चार ट्रैकर की मौत हो गई है। जबकि सात की तबीयत बिगड़ गई है और 11 ट्रैकर्स वहीं फंसे हुए हैं। सूचना पाकर रेस्क्यू दल मौके के लिए रवाना हो गया है।

डीएम उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि सहस्त्रताल की ट्रैकिंग रुट पर फंसे ट्रैकर्स को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ व वन विभाग के रेस्क्यू दल अलग-अलग दिशाओं से घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। वन विभाग की दस सदस्यों की रेकी व रेस्क्यू टीम सिल्ला गांव से आगे निकल चुकी है।

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से एसडीआएफ का दल भी आज सुबह टिहरी जिले के बूढ़ाकेदार की तरफ से रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू करने के लिए रवाना हो चुका है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि एसडीआरएफ की माउंटेनियरिंग टीम भी देहरादून से हेलीकॉप्टर से एरियल रैकी के रवाना होने वाली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें