Sports

Oman vs Namibia: सुपर ओवर में नामीबिया ने ओमान को दी मात, डेविड विसी के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जीता मैच

Oman vs Namibia Highlights: T20 वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में नामीबिया और ओमान के बीच भिड़ंत देखने को मिली। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला रोमांच से भरा था। मैच का रिजल्ट सुपर ओवर से निकला। जिसमें नामीबिया ने जीत हासिल की। सुपर ओवर में नामीबिया ने पहले बैटिंग कर 21 रन बनाए। जिसके जवाब में ओमान केवल 10 रन ही बना पाई। इस दौरान नामीबिया के डेविड वीजे ने सुपर ओवर में पहले बैटिंग और बाद में अपनी बोलिंग से कमाल दिखाया।

Oman ने 110 रनों का दिया लक्ष्य

मैच की बात करें तो ओमान पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। जिसमें टीम 19.4 ओवर में 110 रनों का लक्ष्य देकर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद नामीबिया बैटिंग करने मैदान में उतरी। इस दौरान टीम चेह विकेट खोकर 109 रन ही बना पाई। जिससे मैच टाई हो गया और सुपर ओवर की तरफ गया। सुपर ओवर में बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत नामीबिया ने टी20 विश्व कप में पहली जीत हासिल की।

डेविड वीज़े का ऑलराउंड प्रदर्शन

सुपर ओवर में नामीबिया ने पहले बैटिंग की। जिसमें डेविड वीजे शुरुआती दो गेंदों में एक छक्का और एक चौका जड़ दिया। जिसके बाद तीसरी और चौथी गेंद में दो और एक रन आए। जिसके बाद टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस स्ट्राइक पर आए। उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर दो चौके लगाकर टीम का स्कोर 21 रन पर पहुंचाया।

सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आई ओमान केवल 10 रन ही बना सकी। नामीबिया के डेविड वीजे ने मात्र 10 रन देकर एक विकेट लिया। पहली गेंद पर नसीम खुशी ने दो रन, दूसरी गेंद में जीरो, तीसरी गेंद में नसीम को डेविड ने क्लीन बोल्ड कर दिया। जिसके बाद चौथी और पांचवी गेंद पर एक-एक रन आया। आखिरी गेंद पर छक्का आया। सुपर ओवर में ओमान केवल 10 रन ही बना सकी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें