Big NewsUdham Singh Nagar News

जानवरों से फसल के बचाव के लिए लगाए थे बिजली के तार, करंट लगने से दो की मौत

दिनेशपुर में शनिवार देर रात फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार से करंट लगने से दर्दनात हादसा हो गया। करंट लगने से एक किसान और एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

करंट लगने से दो की मौत

दिनेशपुर में शनिवार देर रात जानवरों से फसल को बचाने के लिए लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से दो की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक दिन में एक साथ दो मौतें होने से गांव में मौतम पसर गया है।

खेत का निरीक्षण करने गए थे दोनों

मिली जानकारी के मुताबिक गांव के किसान शेर सिंह के खेत में सुदूरवर्ती गांव चंडीपुर निवासी राजबिहारी राय (55) बटाई पर काम करता था। अभी उसने चार एकड़ में बे-मौसमी धान की फसल लगाई है। बताया जा रहा है कि खेत में वो शनिवार रात को ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई कर रहा था।

इसी दौरान वो अपने गांव के ही मनीपद मंडल (50) को लेकर खेत का निरीक्षण करने चला गया। इसी दौरान वो खेत में जानवरों से फसल के बचाव के लिए लगाए गए करंट के तार की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें