Big NewsChar Dham Yatra

Char dham yatra news : आज से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पंजीकरण केंद्रों में उमड़ने लगी भीड़

चारधाम यात्रा के लिए धामी सरकार ने एक बार फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। शनिवार सुबह से पंजीकरण केंद्रों में यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। बता दें चारों धामों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। जिसे 1 जून से दोबारा शुरू कर दिया है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं। शनिवार से एक दिन में केवल 3000 श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण होंगे। बता दें सरकार ने यह निर्णय गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल के निरीक्षण के बाद लिया है।

पंजीकरण की संख्या निर्धारित

हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों पंजीकरण केंद्रों में केवल 1500-1500 श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण ही किए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को आगे यात्रा के लिए भेजा जाएगा। गौरतलब है की चारधामों में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर ऑफ लाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें