Char Dham YatraBig News

Char dham yatra news : यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फिर शुरू हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, संख्या की निर्धारित

चारधाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर धामी सरकार की ओर से महत्वपूर्ण फैसला लिया गया लिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय एवं आईजी गढ़वाल के स्थलीय निरीक्षण और संबंधित जिलाधिकारियों से वार्ता के बाद ऑफलाइन पंजीकरण से रोक हटा दी गई है।

ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

एक जून यानी कल से हरिद्वार और ऋषिकेश से 1500-1500 श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण किए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को आगे यात्रा के लिए भेजा जाएगा। गौरतलब है की चारधामों में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर ऑफ लाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं।

पंजीकरण की संख्या निर्धारित

इस बीच उत्तराखंड की धामी सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है और शानिवार से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से पजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। लेकिन इसके लिए पंजीकरण की संख्या को निर्धारित किया गया है। एक दिन में दोनों पंजीकरण केंद्र से केवल 1500-1500 पंजीकरण किए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें