Big NewsHaldwani NewsNainital News

जागेश्वर धाम जा रहे पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार संग घूमने आए थे उत्तराखंड

जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए आए दिल्ली के एक पर्यटक की गुरूवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। हल्द्वानी में पर्यटक को हार्ट अटैक आया। जिसके बाद परिजन और आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में हल्द्वानी बेस अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गई।

हल्द्वानी में पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत

मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-25 रोहिणी दिल्ली निवासी जय राम कौशिक (64) अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जागेश्वर आए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी बेटी, नाती और पोते भी हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर उनका लॉज है। गुरूवार को जय राम कौशिक अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के एक रेस्टोरेंट में वो खाना खा रहे थे। खाने के बाद जब वो बाहर निकले तो ओके होटल के पास उन्हें चक्कर आया और वो बेहोश हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि ओके होटल के पास उनके बेहोश होने पर आस-पास मौजूद समाजसेवी प्रेम बेलवाल समेत कुछ लोगों ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया। बेस अस्पताल में जय राम कौशिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें