Char Dham YatraHighlight

गंगोत्री धाम जा रही यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 40 तीर्थयात्री थे सवार, मौके पर मची चीख-पुकार

गंगोत्री धाम जा रही यात्रियों से भरी बस सिल्क्यारास्थित वन विभाग बंगले के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

गंगोत्री धाम जा रही यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार

हादसा शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सिल्क्यारा के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर यमुनोत्री हाईवे पर पलट गई। हादसे के दौरान बस में 40 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने घायलों को बस से बाहर निकाला।

15 यात्रियों को आई मामूली चोटें

बताया जा रहा है हादसे में बस में बैठे 15 यात्रियों को हल्की चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बस में बैठे सभी तीर्थयात्री कर्नाटक निवासी बताये जा रहे हैं। बस पलटते ही हाईवे पर जाम लग गया। मशीनों की मदद से बस को मार्ग से हटा दिया गया है। जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें