Entertainment

ओपनिंग डे पर Mr And Mrs Mahi मचाएगी गदर, फिल्म इतने करोड़ से खोलेगी खाता!

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr And Mrs Mahi) आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। दर्शक इस फिल्म का काफी वक्त से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में आज फाइनली उनका ये इंतज़ार खत्म हुआ।

बता दें की इस फिल्म की कहानी कपल पर बेस्ड है । मिडिल क्लास कपल जो क्रिकेट से काफी प्यार करते है। इस फिल्म में राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी दूसरी बार नज़र आ रही है। इस पहले दोनों को फिल्म रूही में देखा गया था। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग के चलते कहा जा रहा है की फिल्म ग्रैंड ओपनिंग कर सकती है।

mr_and_mrs_mahi_poster_out

Mr And Mrs Mahi ओपनिंग डे कलेक्शन

31 मई यानी आज सिनेमा लवर्स डे मनाया जा रहा है। जिसके चलते आज टिकट के प्राइज 99 रुपये है। आज ही के दिन ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी रिलीज़ हो गई है। ऐसे में फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है। रिपोर्ट की माने तो एडवांस बुकिंग में फिल्म ने दो लाख से ज्यादा के टिकट बेच दिए है। जो की लो बजट फिल्म के लिए काफी अच्छा है। एडवांस बुकिंग को देखा जाएं तो फिल्म ओपनिंग डे में 6-7 करोड़ की कमाई कर सकती है।

आने वाले दिनों में कमाई में होगा इजाफा

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr and Mrs Mahi) को शरण शर्मा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। तो वहीं जी स्टूडियोज और करण जौहर ने मिलकर फिल्म को प्रड्यूस किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को मिल रहे रिव्यु को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है की आने वाले दिनों में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें