Dehradun NewsBig News

Char dham yatra news : फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वालों पर पुलिस का एक्शन, चार एजेंटों पर केस दर्ज

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में अब तक पुलिस 39 मुकदमे दर्ज कर चुकी है। जबकि आठ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

चार ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज

ऋषिकेश और विकासनगर में बनाए गए चारधाम यात्रा अस्थाई चेकिंग सेंटर के माध्यम से यात्रा में आने वाले प्रत्येक यात्री के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को सख़्ती से चेक किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को चेकिंग के दौरान अलग-अलग राज्यों से आए कई यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी पाए गए। जिस पर पुलिस ने ऋषिकेश कोतवाली में चार अलग-अलग ट्रैवल एजेंसी और ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इन ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ किया केस दर्ज

  • भीलवाडा राजस्थान से आए 13 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, जोशी टूर एंड ट्रेवल्स, ढालवाला, ऋषिकेश के मालिक महेन्द्र जोशी के माध्यम से कराया था रजिस्ट्रेशन
  • मालदा पश्चिम बंगाल से आए दो सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, लोकल एजेन्ट के माध्यम से कराया था रजिस्ट्रेशन
  • भिलाई छतीसगढ से आए 19 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, भिलाई के स्थानीय एजेन्ट कनक उपाध्य़ाय़ उर्फ दीपा के माध्यम से कराया था रजिस्ट्रेशन
  • कटक उडीसा से आए छह सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, ट्रेवल कंपनी के एजेन्ट कोमल निवासी, गौतमबुद्वनगर, उत्तरप्रदेश के माध्यम से कराया था रजिस्ट्रेशन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें