Haridwar NewsHighlight

लक्सर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

हरिद्वार के लक्सर नगर में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

घटना गुरुवार दोपहर की है। लक्सर नगर में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पद मिला। जिसके बाद से राहगीरों में हड़कंप मचा हुआ है। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कब्जे में लिया मृतक का शव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रूड़की अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से व्यक्ति की पहचान राजेश पुत्र राधेश्याम (42) निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों से किया जा रहा संपर्क

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति प्रथम दृष्टया भीख मांग कर गुजर बसर करने वाला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें