Nainital NewsBig News

कैंची धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति, बाबा नीम करोली के दर्शन कर करेंगे पूजा-अर्चना, मंदिर समिति ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कैंची धाम पहुंच गए हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी। कैंची धाम पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उपराष्ट्रपति के चन्दन लगाया। इसके साथ ही कमिश्नर दीपक रावत ने उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने किया स्वागत

बता दें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण पर हैं। गुरुवार को उपराष्ट्रपति हल्द्वानी कैंट स्थित हेलीपैड पहुंचे। जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका स्वागत किया। उसके बाद यहां से वह सड़क मार्ग से कैंची धाम के लिए रवाना हो गए।         

कैंची धाम में श्रद्धालुओं का आवागमन बंद

कैंची धाम पहुंचने पर स्थानीय युवतियों ने उनके माथे चन्दन लगाया। इसके साथ ही कमिश्नर दीपक रावत ने बाबा की मूर्ति देकर उनका स्वागत किया। बता दें उपराष्ट्रपति कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें