Nainital NewsHighlight

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उत्तराखंड दौरा, इस तारीख को आएंगे कैंची धाम, तैयारियों में जुटा प्रशासन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 30 मई को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ नैनीताल में स्थित कैंची धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों शुरू हो गई है।

कैंची धाम आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

30 मई को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में स्थित कैंची धाम में बाबा नीम करोली के दर्शन करेंगे। जिसके बाद उपराष्ट्रपति जीबी पंत विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। जीबी पंत विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो वापस लौट जाएंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें