Almora NewsHighlight

किचन निर्माण के डिजाइन को लेकर दंपति के बीच हुई बहस, कर दी पति और सास की धुनाई, थाने पहुंचा मामला

किचन निर्माण के डिज़ाइन को लेकर दंपति के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच का झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने पति और सास की धुनाई कर दी। पीड़ित ने मामले को लेकर अपनी पत्नी और साले के खिलाफ तहरीर दी है।

किचन निर्माण के डिजाइन को लेकर दंपति के बीच हुआ झगड़ा

मामला अल्मोड़ा के धारानौला क्षेत्र का है। पंकज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की बीती रात खाना खाने के दौरान मेरी पत्नी स्वाति दत्त से किचन निर्माण के डिज़ाइन को लेकर झगड़ा हो गया। बहस के दौरान पत्नी स्वाति ने गुस्से में आकर मेरी टीशर्ट का कॉलर खींचकर फाड़ दिया। इस दौरान मेरी मां बीच-बचाव करने लगी।

पति और सास की कर दी पिटाई

पीड़ित ने बताया की उसकी पत्नी ने उसकी मां के हाथ पर भी बुरी तरह से नाख़ून मार कर नोंच दिया और दोनों पर जूते चप्पल फेंकने लगी। जिसके पाद स्वाति गुस्से में अपना फोन लेकर घर से बाहर चली गई। पीड़ित ने बताया रात करीब नौ बजे मेरे साले अमित का मुझे कॉल आया। मैंने कॉल नहीं उठाया जिस पर अमित मैसेज में गाली गलौज करने लगा।

झगड़ा कर चौकी पहुंची महिला

पीड़ित ने बताया कुछ ही देर बाद मुझे धारानौला चौकी से फोन आया उन्होंने कहा कि आपकी पत्नी यहां आई है आप भी आ जाएं। देर रात मैं वह पहुंचा तो चौकी पर भी पत्नी स्वाति अभद्रता करने लगी। पुलिसकर्मियो ने महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने मायके चली गई।

पत्नी और साले के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ित ने बताया की घर जाने के बाद उसके साले ने उसे मैसेज कर कहा कि ‘अच्छा ठीक है 15 लाख डाल दूंगा, दो-तीन दिन में परेशान मत करना। इससे ज्यादा दहेज नहीं दे पाएंगे।’ पीड़ित ने बताया उसकी शादी 2018 में हुई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया की उसकी पत्नी उसे दहेज और घरेलू हिंसा के मामले में फंसाना चाहती है। मामले को लेकर पुलिस ने पत्नी और साले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें