highlightBageshwar

कपकोट में एक घंटे की बारिश से उफान पर आया भगेड़ी गधेरा, दुकानों में घुसा मलबा

पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी कहर ढा रही तो वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश भी लोगों के लिए आफत बन रही है। बागेश्वर में सोमवार को हुई बरिश के कारण भगेड़ी गधेरा उफान पर आ गया। जिस से दुकानों में मलबा घुस गया।

बारिश से उफान पर आया भगेड़ी गधेरा

सोमवार को बागेश्वर में मौसम का मिजाज बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। सोमवार को एक घंटे तक कपकोट के मुनार, सौंग, सूपी, तलाई क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण भगेड़ी गधेरा उफान पर आ गया। तेज बारिश के कारण मुनार की चार से पांच दुकानों में मलबा घुस गया।

गधेरा उफान पर आने से लोगों में मची अफरा-तफरी

अचानक हुई इतनी तेज बारिश के कारण गधेरा उफान पर आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गधेरा उफान पर आने के कारण कपकोट के मुनार में रोड भी मलबे से पूरी तरह पट गई। हर ओर मलबा ही मलबा और कहीं पत्थर नजर आए। सड़क पर मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई।

दुकानों में घुसा मलबा

गधेरा उफान आने के कारण मुनार बाजार में चार से पांच दुकानों में मलबा घुस गया। प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, दयाल सिंह और हीरा सिंह, की दुकान में मलबा घुसने से काफी नुकसान हुआ है। दुकानों में घुसे मलबे को व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने खुद ही बाहर निकालना शुरू कर दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button