Entertainment

‘बाहुबली के कटप्पा’ की Sikandar में हुई एट्री, सलमान खान से भिड़ते दिखेंगे अभिनेता

सलमान खान(Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म सिकंदर(Sikandar) आज कल खबरों में बनी हुई है। आए दिन फिल्म से जुड़े अपडेट सामने आते रहते हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर का जब से ऐलान हुआ है तब से ही फैंस भी फिल्म से जुड़े अपडेट का इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में अपडेट आया था कि सलमान खान के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आएगी। ऐसे में फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आ रहा है। खबरों की माने तो फिल्म में बाहुबली के कटप्पा की एट्री हो गई हैं।

Sikandar को लेकर अपडेट आया सामने

एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही फिल्म सिकंदर से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आ रही है। खबरों की माने तो इसी साल जून में फिल्म की शूटिंग शुरु हो सकती है। साथ ही इस फिल्म में विलेन का किरदार के रूप में साउथ के अभिनेता सत्यराज नजर आ सकते है। ऐसे में ‘बाहुबली के कटप्पा’ सलमान से भिड़ते हुए दिखाई देंगे।

मजबूत विलेन के तौर पर सत्यराज

सलमान खान की एक्शन फिल्म में एक मजबूत विलेन के तौर पर सत्यराज को लिया गया है। बता दें कि सत्यराज ने फिल्म बाहुबली में कटप्पा का रोल अदा कर काफी सुर्खिया बटोरी थी। ऐसे में एक बार फिर वो सभी का दिल जितने आ रहे है। बता दें कि इस फिल्म में सल्मान और सत्यराज दोनों की जोड़ी पहली बार दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म के लिए सलमान ने तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें