highlightChamoli

बालगंगा नदी में डूबने से छात्र की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

दोस्तों के साथ बालगंगा में नहाने गया एक छात्रा डूब गया। छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद छात्र का शव बरामद कर लिया गया है।

बालगंगा नदी में डूबने से छात्र की मौत

टिहरी गढ़वाल में एक छात्र अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए बालगंगा नदी में गया था। नहाने के दौरान वो नदी में डूब गया। दोस्तों ने इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी। जिसके बाद उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद छात्र का शव बरामद किया गया।

बीए का छात्र था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को चार युवक सेंदुल गांव के समीप बालगंगा में नहाने के लिए गए थे। शाम चार बजे नहाने के दौरान मेड़ गांव निवासी अखिलेश राणा (24) पुत्र अब्बल सिंह राणा नदी में डूब गया। दोस्तों ने इसकी जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दी। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि अखिलेश बालगंगा महाविद्यालय में बीए का छात्र था। जो कि अपने ताऊ के यहां घनसाली में रहता था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button