HighlightNainital News

खेलते हुए सिंचाई नहर में गिरने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खेलते-खेलते एक मासूम सिंचाई नहर में गिर गया जिस से उसकी मौत हो गई। मासूम का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

सिंचाई नहर में गिरने से मासूम की मौत

सोमवार को रामनगर के कानिया में एक ढाई साल का बच्चा अपने आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा सिंचाई नहर में गिर गया। परिजनों ने बच्चे को काफी ढूंढा लेकिन वो घर पर नहीं मिला। काफी देर बाद बच्चे का शव घर से दो किलोमीटर की दूरी पर नहर से बरामद हुआ। परिजन बच्चे को अस्पताल भी लेकर गए थे लेकिन बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी।

खेलते-खेलते बच्चा गिर गया था नहर में

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को कानिया में देर शाम करीब 7:45 बजे पलंबर मनोज कुमार का ढाई साल का बेटा भरत खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया। नहर का बहाव ज्यादा होने के कारण बच्चा बह गया। परिजन जब बच्चे को ढूंढने के लिए आए तो उसकी चप्पल नहर के किनारे पड़ी हुई मिली। लेकिन बच्चा वहां पर नहीं था।

परिजनों में मचा कोहराम

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने फोन कर सिंचाई नहर को बंद करवाया और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। पुलिस को भी गटना की जानकारी दी गई। बच्चे को लगातार ढूंढने के बाद उसका शव घर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर मिला। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें