Uttarkashi NewsBig News

धूमधारकांडी ट्रैक पर आए पश्चिम बंगाल के ट्रैकर की हार्टअटैक से मौत, 19 मई को 11 सदस्यीय दल सांकरी से हुआ था रवाना

उत्तरकाशी के धूमधारकांडी ट्रैक पर आए पश्चिम बंगाल के ट्रैकर की हृदय गति रुकने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 19 मई को 11 सदस्यीय दल सांकरी से धूमधारकांडी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था।

ट्रैक पर आए पश्चिम बंगाल के ट्रैकर की मौत

घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दल में आए पश्चिम बंगाल के ट्रैकर की ऊंचाई में सांस की कमी होने के कारण हार्टअटैक से मौत हो गई। मामले को लेकर उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि घटना की जानकारी हर्षिल थाना पुलिस को ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से दे दी गई है।

पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है ट्रेकर्स का दल

जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि ट्रैकर्स को अनुमति कहां से मिली है, इसकी अभी लिखित जानकारी नहीं है। सूत्रों की माने तो जिला प्रशासन ओर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एसडीआरएफ कि टीम को रेसक्यू के लिए अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। वहीं ट्रेकर्स दल पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है।

ट्रैकर्स समेत ये लोग हैं दल में शामिल

बता दें इस ट्रैक में पश्चिम बंगाल के 11 ट्रैकर्स, एक टीम लीडर और एक उसकी बेटी, सात पोर्टर, एक गाईड, एक कुक और एक हेल्पर शामिल हैं। यह ट्रैक करीब 14 से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह ट्रैक सांकरी से लेकर ओसला गांव और उसके बाद आगे धूमधारकांडी से क्यारकुटी ट्रैक से होकर हर्षिल निकलता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें