Dehradun NewsBig News

NGT के आदेश पर दूसरे दिन भी जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्थानीय लोग कर रहे विरोध

एनजीटी के आदेश पर दूसरे दिन भी नगर निगम का अतिक्रमण हटाओं अभियान जारी है। नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को केदार पुरम में स्थित दीप नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम और पुलिस की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

दूसरे दिन भी जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान

सोमवार से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में मंगलवार को भी जारी है। दीप नगर में आज नगर निगम की ओर से 8 स्थानों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। स्थानीय लोगों की ओर से प्रशासन की टीम का विरोध भी किया जा रहा है।

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

बता दें नगर निगम की जमीन पर कुल 74 स्थानों पर अतिक्रमण किया गया है। एनजीटी के आदेश पर नगर निगम की ओर से सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया था। सोमवार को नगर निगम की टीम ने चुन्ना भट्टा के पास राजेश रावत कॉलोनी से अतिक्रमण हटाया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें