Entertainment

Dhadak 2 Release: तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी इश्क फरमाते आए नज़र, फिल्म के ऐलान के साथ रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा

Dhadak 2 Release Date: साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ का सीक्वल ‘धड़क 2’ का आज मेकर्स ने ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) लीड रोल में नज़र आएंगे। करीब छह साल बाद करण जोहर फिल्म का सीक्वल (Dhadak sequel) लेकर आ रहे हैं। ऐसे में आज फिल्म के ऐलान के साथ साथ रिलीज़ डेट से भी पर्दा उठ गया है।

धड़क 2 का हुआ ऐलान (Dhadak 2 Release)

आज यानी 27 मई को मेकर्स ने ‘धड़क 2’ (Dhadak 2 First Look) का फर्स्ट लुक आउट कर दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट भी आउट कर दी है। इस मोशन पोस्टर में दोनों एक दूसरे में डूबे हुए नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति दिविशा का रोल निभा रही है। तो वहीं सिद्धांत नीलेश का रोल निभा रहे हैं। 22 नवंबर 2024 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

जात-पात के बीच फंसी है प्रेम कहानी

मोशन पोस्टर में लिखा हैं कि, “एक था राजा, एक थी रानी, जात अलग थी, खत्म कहानी।” इसके अलावा इस पोस्टर में कई क्वोट्स नज़र आ रहे हैं। पोस्टर को देखकर कह सकते है की दोनों की जात अलग-अलग होने के चलते उनकी लव स्टोरी में दिक्कतें आ रही हैं।
बता दें की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में जाह्नवी कपूर ने कदम रखा था। इस फिल्म में ईशान खट्टर भी अहम भूमिका में थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें