देर रात हल्द्वानी जेल में छापेमारी के लिए पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, कैदियों में मची खलबली, जानें वजह

हल्द्वानी जेल में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से जेल में छापेमारी के लिए पहुंचे। इस दौरान जेल में बंद कैदियों में खलबली मच गई।
हल्द्वानी जेल में छापेमारी के लिए पहुंचे उच्चाधिकारी
जेल में बीती देर रात अचानक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। इससे जेल प्रशासन और कैदियों में भी खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर मोबाइल चलाने की सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारयों ने ये कार्रवाई की थी। हालांकि छापेमारी में ऐसा कुछ नहीं मिला।
बंदियों की अधिक संख्या ने बढ़ाई अधिकारियों की चिंता
छापेमारी के दौरान जेल में बंदियों की अधिक संख्या और उनके बैरकों में रहने की अच्छी व्यवस्था नहीं होने पर अधिकारियों ने चिंता जताई। बता दें हल्द्वानी उप कारागार में 11 बैरक हैं। इनकी क्षमता 600 बंदियों को रखने की है। मगर इन बैरकों में हल्द्वानी उप कारागार में 1544 कैदी व बंदी कैद हैं। यानी बंदियों और कैदियों की संख्या दोगुनी से अधिक है।