Dehradun NewsHighlight

123 घंटे, घर में कैद और 1 करोड़ 13 लाख की ठगी, दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

देहरादून के कारोबारी से करोड़ों के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने कारोबारी को न केवल 123 घंटे डिजिटली हाउस में कैद रखा। बल्कि उन्हें ब्लैकमेल कर करोड़ों की ठगी की कर ली।

साइबर ठगों ने कैसे दिया ठगी को अंजाम ?

जानकारी के मुताबिक साइबर ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच व सीबीआइ का अधिकारी बताकर कारोबारी के बैंक खातों में 38 करोड़ रुपए के अवैध ट्रांसेक्शन में गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी। कारोबारी की शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही एसटीएफ की टीम ने तीन साइबर ठगों को राजस्थान के कोटा से अरेस्ट कर लिया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर किया कॉल

मामले को लेकर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 16 अप्रैल को मामले को लेकर सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ अपार्टमेंट निवासी कारोबारी राजीव कुमार ने शिकायत की थी। शिकायत में कारोबारी ने बताया की नौ अप्रैल को सुनील वर्मा नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया।

स्काइप से जोड़कर की वीडियो कॉल

सुनील ने फिर कॉल अपने अधिकारी को ट्रांसफर करने की बात कहकर दूसरे व्यक्ति से बात कराई। दूसरे व्यक्ति ने कारोबारी से कहा कि मुंबई के कस्टम विभाग ने उनका एक पार्सल पकड़ा है। जिसमें पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ नशे की सामग्री पाई गयी है। इसके बाद व्यक्ति ने कारोबारी को स्काइप से जोड़कर वीडियो कॉल की।

सीबीआई के नाम से भेजा ऑनलाइन नोटिस

कारोबारी ने बताया वीडियो कॉल में एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी की वर्दी पहना बैठा हुआ था। वर्दी पहने बैठे व्यक्ति ने उसने पार्सल के बारे में पूछताछ शुरू की। कुछ देर बाद व्यक्ति ने मनी लांड्रिंग, नशा तस्करी और पहचान छिपाने का संदिग्ध बताकर सीबीआई के नाम से कारोबारी को ऑनलाइन नोटिस भेज दिया।

123 घंटे रखा डिजिटल हाउस अरेस्ट

वर्दी पहने बैठे व्यक्ति ने कारोबारी के बैंक अकाउंट में 38 करोड़ का अवैध ट्रांजेक्शन होने की बात कहकर उन्हें अरेस्ट करने की धमकी दी। कारोबारी ने तहरीर में बताया कि नौ अप्रैल की सुबह 10 बजे से 15 अप्रैल की दोपहर एक बजे तकतक उसे ठगों ने डिजीटल हाउस अरेस्ट कर रखा।

तीनो आरोपियों को किया कोटा से अरेस्ट

कारोबारी ने बताया की आरोपियों ने इस दौरान मामला रफादफा करने के नाम पर उससे एक करोड़ 13 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में लिए गए। कारोबारी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की। जिसमें राजस्थान से तार जुड़ने की बात सामने आई। एक टीम को आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए कोटा भेजा गया। जहां से तीनो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें