National

चक्रवाती तूफान रेमल के कारण कई ट्रेनें कैंसिल, हैल्पलाइन नंबर जारी, बंगाल की खाड़ी में दिखने लगा असर

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान रेमल का असर दिखने लगा है। आज माना जा रहा है कि ये चक्रवाती तूफान तटीय इलाकों से टकराएगा। रेमल के कारण सरकार पूरी तरह से तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर रेमल तूफान की वजह से कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। चक्रवात से निपटने के लिए राज्य में एनडीआरएफ की 12 टीमें गठित कर दी गई है। इसके अलावा कोलकाता में 15 आपदा प्रतिक्रिया टीमें बनाई गई है।

ये ट्रेनें हुई रद्द

हावड़ा- दीघा काण्डारी एक्सप्रेस का परिचालन 26 मई को नहीं होगा।

पांशकुड़ा-दीघा ईएमयू पैसैंजर स्पेशल का परिचालन 26 मई को नहीं होगा।

दीघा-हावड़ा काण्डारी एक्सप्रेस का परिचालन 26 मई को नहीं होगा।

दीघा-पांशकुड़ा ईएमयू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 27 मई को नहीं होगा।

दीघा- पांशकुड़ा ईएमयू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 27 मई को नहीं होगा।

दीघा-पुरी सुपरफास्ट वीकली ट्रेन का परिचालन 26 मई को दीघा की बजाय खड़गपुर से होगा।

नियंत्रण कक्ष स्थापित

वहीं रेमल के नुकसान को ध्यान में रखते हुए पहले से ही नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। इसके लिए लालबाजार में एक विशेष नियंत्रण कक्ष खोला गया है। इस नियंत्रण कक्ष में एक एकीकृत टिप्पणी केंद्र बनाया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधिकारियों के अलावा, फायर ब्रिगेड, कार्य विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग, आपदा प्रतिक्रिया बल, कोलकाता नगर पालिका के सदस्य भी रहेंगे। इसके अलावा 9432610428 और 9432610429 पर कॉल करके लालबाजार के कंट्रेल रुप से संपर्क किया जा सकता है।

भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ रेमल

बता दें कि रेमल भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। रविवार रात तक पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यह मानसून से पहले के सीजन में बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवात है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें