Char Dham YatraHighlight

Char dham yatra news : बद्रीनाथ धाम में महाराष्ट्र के यात्री की अचानक बिगड़ी तबियत, SDRF ने ऐसे की मदद

बद्रीनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालओं के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को दर्शन की लाइन में लगे महाराष्ट्र के यात्री की तबियत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान वहां मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तीर्थयात्री का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

महाराष्ट्र के यात्री की अचानक बिगड़ी तबियत

शनिवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने आए सुरेश नंदराम शिंदे निवासी जिला परभणी महाराष्ट्र अचानक बेहोश हो कर गिर पड़े। वहीं ड्यूटी पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को बेहोशी की हालत में संभालते हुए प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल मन्दिर परिसर में बने अस्पताल पहुंचाया।

SDRF ने ऐसे की मदद

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बताया गया की श्रद्धालु का ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण वे बेहोश हो गए थे। अब फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है। समय रहते एसडीआरएफ की सूझबूझ से यात्री सकुशल है। जिसके बाद यात्री के परिजनों ने एसडीआरएफ कर्मियों का आभार व्यक्त किया।


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें